कृषि विश्वविद्यालय हुआ राम मय, हुआ सुंदर कांड का पाठ, लगे जय श्री राम के नारे

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—

कानपुर नगर। श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा 500 वर्षों बाद प्रभु श्री राम अयोध्या में विराजे हैं, उक्त के उपलक्ष पर भारतीय संस्कृति एवं परंपरा के अनुसार इस शुभ अवसर पर विश्वविद्यालय प्रांगण स्थित श्री हनुमान जी मंदिर में कुलपति डॉ आनंद कुमार सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निर्मला सिंह द्वारा भगवान श्री राम की दिव्य एवं प्राण प्रतिष्ठा किया गया। कुलपति ने विधिवत सुंदर कांड का पाठ किया और देश की सुख शांति और समृद्धि के साथ देश की तरक्की के लिए कामना और प्रार्थना की। इस अवसर पर प्रतिभावान छात्र छात्राओं द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में 500 मीटर क्षेत्रफल में प्रभु श्री राम के चरित्र पर आधारित रंगोली सजाई गई। जो की समाज में भाईचारा एवं समरसता का संदेश देती है। पूरे प्रांगण में श्री राम का जय जयकार किया गया। विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, छात्र छात्राएं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बने। पूरे प्रांगण में विजय पताका फहराई गई। पूरा विश्वविद्यालय राम मय हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, वार्डेन्स, प्रोफेसर एवं वैज्ञानिक, कर्मचारी व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

× How can I help you?