सीएसए में पी एचडी अध्ययन हेतु गत 3 वर्षों से लगातार छात्र छात्राओं की संख्या में हो रही वृद्धि

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुल सचिव डॉक्टर पी के उपाध्याय ने बताया कि वि.वि.में संचालित पी एचडी कृषि, उद्यान एवं गृह विज्ञान पाठ्यक्रमों में विगत 3 वर्षों से उत्तरोत्तर वृद्धि के साथ छात्र छात्राएं प्रवेशित हो रहे हैं। डॉ उपाध्याय ने बताया कि विश्वविद्यालय में दो प्रकार से प्रवेश लिए जाते हैं जिसमें प्रथम राज्य स्तरीय उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपी कैटेट) एवं द्वितीय भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) नई दिल्ली द्वारा आयोजित ऑल इंडिया कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशंस (जूनियर रिसर्च फैलोशिप,सीनियर रिसर्च फैलोशिप डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) है। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 में कुल 78, तथा शैक्षणिक सत्र 2022_23 में 90 एवं शैक्षणिक सत्र 2023_24 में 96 छात्र छात्राओं ने विश्वविद्यालय की गुणवत्ता के आधार पर पी एचडी पाठ्यक्रमो में प्रवेश लिया है। इस प्रकार शैक्षणिक सत्र 2021-22 की तुलना में 2023_ 24 में कानपुर कृषि विश्वविद्यालय के पी एचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की स्थिति में लगभग 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जो विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था एवं प्रवेशित छात्राओं को अनुमन्य मूलभूत आवश्यकताओं की ससमय पूर्ति को परिलक्षित करता है।देश के इस प्राचीन कृषि विश्वविद्यालय में न केवल देश के बल्कि नेपाल, श्रीलंका एवं अफगानिस्तान जैसे पड़ोसी देशों के छात्र छात्राएं भी विभिन्न पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर अध्ययन कर चुके हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं की विगत वर्षो से बढ़ती हुई संख्या पर हर्ष व्यक्त किया तथा बताया कि छात्र छात्राओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के लिए विश्वविद्यालय के अधिकारियों को निर्देशित किया है।

Leave a Comment

× How can I help you?