सब्जी अनुभाग में ठंड से सिकुड़ते श्रमिकों को वितरित किए गए कंबल

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह के निर्देश के क्रम में सब्जी अनुभाग के प्रक्षेत्र पर कार्य करने वाले श्रमिकों को कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए गर्म ऊनी कंबल बांटे गए। सब्जी अनुभाग के अध्यक्ष डॉक्टर राम बटुक सिंह ने बताया कि सब्जी प्रक्षेत्र पर कार्य करने वाले श्रमिकों व जरूरतमंद लोगों तक गर्म कंबल पहुंचाने का कार्य बड़े उत्साह एवं उदार मन से किया गया। केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान शिमला के निदेशक डॉक्टर बृजेश सिंह एवं कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के निदेशक शोध डॉक्टर पी के सिंह के कर कमलो द्वारा श्रमिकों को कंबल वितरण का पुनीत कार्य किया गया। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉक्टर खलील खान ने बताया कि इस वर्ष विगत 8 जनवरी एवं 15 जनवरी 2024 को जरूरतमंदों को विश्वविद्यालय द्वारा कंबल वितरण का कार्य किया गया। जिससे ठंड के मौसम में गरीब एवं असहाय लोगों को ठंड से निजात मिल सके।

Leave a Comment

× How can I help you?