न्यूज़ एक्सपर्ट—
कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कृषि विज्ञान केंद्र दलीप नगर पर उपनिदेशक बीज प्रमाणीकरण कानपुर डॉक्टर मुख्तार सिंह ने वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों के साथ सरसों बीज उत्पादन कार्यक्रम को खेतों में जाकर देखा। उन्होंने बताया कि शुद्ध बीजों की अंकुरण क्षमता मानकों के अनुरूप होती है। डॉक्टर सिंह ने कहा कि शुद्ध बीज अनुवांशिक एवं भौतिक रूप से शुद्ध होते हैं तथा इन पौधों में एकरूपता, गुणों में समानता एवं पकने की अवधि एक पाई जाती है। उन्होंने कहा कि शुद्ध एवं प्रमाणित बीजों के उपयोग से समान बीज की तुलना में उत्पादन 15 से 20% अधिक होता है। उन्होंने फसल देखकर खुशी जाहिर की, कि सरसों फसल में कोई रोग और कीड़े का प्रकोप नहीं है।उन्होंने कहा की कटाई पूर्व खरपतवार एवं अन्य अवांछित पौधों को पृथक करना आवश्यक है। इस अवसर पर डॉक्टर खलील खान, डॉक्टर राजेश राय, डॉक्टर शशिकांत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।