विकसित भारत संकल्प यात्रा में किसानों को दी गई प्राकृतिक एवं जैविक खेती की जानकारी

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर के वैज्ञानिकों द्वारा आज ग्राम टोडरपुर शेखपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान किसान भाइयों को गौ आधारित प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती विषयक जानकारी दी गई। इस अवसर पर किसानों को मृदा वैज्ञानिक डॉक्टर खलील खान ने बताया कि मृदा में जीवांश कार्बन की कमी हो रही है। इसलिए मिट्टी में केंचुआ खाद एवं गोबर की खाद मिलाना नितांत आवश्यक है। जिससे मिट्टी की जीवांश क्षमता को बढ़ाया जा सके और गुणवत्ता परक उत्पादन प्राप्त किया जा सके। इस अवसर पर उन्होंने किसान भाइयों को गेहूं की फसल में खरपतवार नियंत्रण जैसे विषयों पर जानकारी दी तथा उन्होंने कहा की इसी तरीके का मौसम रहा तो आलू फसल में पंचायती झुलसा लगने की प्रबल संभावना है जिसका नियंत्रण करना भी आवश्यक है।

Leave a Comment

× How can I help you?