न्यूज़ एक्सपर्ट—
कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में कुलाधिपति के निर्देश के क्रम में दीछोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र छात्राओं के मध्य काव्य लेखन एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 41 छात्रों एवं 17 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। काव्य लेखन के अंतर्गत छात्र छात्राओं द्वारा प्रकृति, अन्नदाता, कृषक समृद्धि, बागवानी, हरियाली, कृषि विकास में महिलाओं का योगदान एवं टिकाऊ खेती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कविता लेखन किया गया। इसी प्रकार लोक नृत्य के अंतर्गत बिहू, भरतनाट्यम, भांगड़ा, संबलपुरी एवं घूमर आदि में छात्र छात्राओं ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डॉक्टर सोमवीर सिंह, डॉक्टर वाई के सिंह, डॉ अर्चना सिंह, डॉक्टर कौशल कुमार, डॉ श्वेता यादव, डॉक्टर एस एन पांडे एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉक्टर पी के उपाध्यक्ष उपस्थित रहे। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉक्टर पी के उपाध्यक्ष ने बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए,उनके उज्जवल भविष्य हेतु उन्हें निरंतर पाठ्येत्तर गतिविधियों में प्रतिभा करने हेतु प्रेरित किया।