न्यूज़ एक्सपर्ट—
कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी कानपुर के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह के निर्देश के क्रम में 25वें दीक्षांत समारोह के पूर्व छात्र छात्राओं हेतु सफल चित्रकला का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता छात्र छात्रों के मध्य विभिन्न विषयों पर चित्रकला के विभिन्न विषयों पर आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न विषयों जैसे पशुओं के प्रति अत्याचार, पर्यावरण प्रदूषण, धूम्रपान निषेध, प्रकृति संरक्षण आज विषयों पर छात्राओं में चित्रकला बनाई। चित्रकला प्रतियोगिता में अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉक्टर सी एल मौर्या एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉक्टर पी के उपाध्याय ने चित्रकारी देखकर प्रतियोगी छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। चित्रकला का सफल आयोजन डॉ अनिल कुमार सचान,डॉ राम जी गुप्ता, डॉक्टर रश्मि सिंह, डॉक्टर अर्चना सिंह एवं डॉ राजीव द्वारा सफल संचालन कराया गया।