सीएसए के भूमि संरक्षण एवं जल प्रबंधन विभागाध्यक्ष नेशनल फेलो अवार्ड 2022 से हुए सम्मानित

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के भूमि संरक्षण तथा जल प्रबंधन विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ मुनीष कुमार को नेशनल फेलो अवार्ड 2022 नई दिल्ली में आयोजित “वैश्विक जलवायु परिवर्तन के तहत टिकाऊ प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन” पर चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रदान किया गया है। यह सम्मान मा. केंद्रीय राज्य मंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी श्री पुरुषोत्तम रुपाला जी द्वारा दिया गया है। ये अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठीय मृदा संरक्षण सोसाइटी द्वारा आयोजित किया गया है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ खलील खान ने बताया कि यह नेशनल फेलो डॉक्टर कुमार को भूमि एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में शोध एवं प्रसार कार्य हेतु उन्हें प्रदान किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह ने डॉक्टर कुमार को उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी हैं।विश्वविद्यालय में डॉक्टर मनीष कुमार की उपलब्धि पर हर्ष व्याप्त है।

Leave a Comment

× How can I help you?