न्यूज़ एक्सपर्ट—
कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉ आनंद कुमार सिंह के निर्देश के क्रम में विश्वविद्यालय में अध्यनरत व शोधरत छात्र छात्राओं का दल अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 के उपलक्ष पर उत्तर प्रदेश मिलट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय (27 से 29 अक्टूबर 2023) श्रीअन्न महोत्सव व राज्य स्तरीय मिलेट्स कार्यशाला में शामिल हुए। इस महोत्सव में कृषि विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने भागीदारी की तथा कृषि वैज्ञानिकों व किसानों द्वारा मिलेट्स पर किए जा रहे शोधों एवं कार्यों से रूबरू हुए। इस दल में एमएससी, पीएचडी एवं कृषि प्रबंधन के छात्र छात्राओं ने सहभागिता की। निदेशक प्रसार डॉक्टर आरके यादव ने छात्रों के दल को रवाना किया।इस दल का नेतृत्व डॉ राम जी गुप्ता,डॉक्टर सुनील पांडे, डॉक्टर खलील खान, डॉक्टर सोमवीर, डॉक्टर एन लारी ,डॉक्टर आरपीएन सिंह, डॉक्टर अभिमन्यू, एवं डा विनोद प्रकाश आदि ने किया।