रबी फसलों की बुवाई हेतु किसान करें तैयारियां, फसल बुवाई पूर्व बीज शोधन अवश्य करें:- डॉक्टर खलील खान

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह के निर्देश के क्रम में कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर के मृदा वैज्ञानिक डॉक्टर खलील खान ने किसान भाइयों हेतु रबी फसलों की बुवाई हेतु किसान करें तैयारी फसल बुवाई पूर्व बीज शोधन अवश्य करें नामक एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि रबी फसलों की बुवाई के समय कम तापमान तथा पकते समय शुष्क एवं गर्म वातावरण की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि इस समय बुवाई की हुई फसलों में कम सिंचाईयों की आवश्यकता होती है। तथा फसलों को बढ़ने हेतु कम नमी की भी आवश्यकता होती है। डॉक्टर खान ने बताया कि रबी फसले जैसे गेहूं, चना, मटर, मसूर, राई, सरसों, अलसी, कुसुम, मक्का एवं आलू इत्यादि फसलों की बुवाई पूर्व बीजों का शोधन किसान भाई अवश्य करें जिससे रोग एवं कीटों का प्रबंधन हो जाता है और फसल गुणवत्ता परक पैदा होती है। किसानों को आर्थिक लाभ होता है।

Leave a Comment

× How can I help you?