जलवायु अनुकूल कृषि पर राष्ट्रीय पहल योजना अंतर्गत धान फसल पर हुआ प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दलीप नगर द्वारा ग्राम औरंगाबाद में धान फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निकरा योजना की मुख्य समन्वयक डॉक्टर अरुण कुमार सिंह ने बताया इस योजना द्वारा जलवायु अनुकूल कृषि प्रौद्योगिकी का विकास जो प्राकृतिक और मानव निर्मित संसाधनों के निरंतर प्रबंधन के साथ-साथ कृषि उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाना है। डॉक्टर सिंह ने किसानों से कहा कि परियोजना के चार मॉड्यूल हैं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, मिट्टी की समस्या में सुधार ,फसल उत्पादन और पशुधन _ का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है।इस योजना के तहत किसानों के खेतों पर उसर सहनशील धान की प्रजाति सी एस आर 46 का प्रदर्शन देख किसान खुश हुए।मृदा वैज्ञानिक डॉक्टर खलील खान ने बताया कि जनपद में लगभग 15 से 17 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल उसर प्रभावित है जहां पर उसर सहनशील फसलों की प्रजातियां को अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं।उन्होंने किसानों को मिट्टी परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के प्रयोग की सलाह दी है। प्रक्षेत्र दिवस के अवसर पर शुभम यादव,चरण सिंह सहित गांव के 50 से अधिक किसानों ने सहभागिता की।

Leave a Comment

× How can I help you?