ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—

कानपुर देहात। लखनऊ से आई टीम ने जिले में शत्रु संपत्ति की जांच को तेज किया, भूमि पर अवैध कब्जा स्थिति को जांचा इसे संरक्षित करने का काम किया जाएगा, बताते चलें कि बंटवारे के समय भारत से पाकिस्तान चले गए उन लोगों की काफी संपत्ति यहां पर हैं जिसे भारत सुरक्षा अधिनियम के तहत संपत्ति जप्त की गई थी। जिसे शत्रु संपत्ति पाकिस्तान जेरे इंतजाम कस्टोडियन कहा जाता है।लखनऊ से पहुंची पांच सदस्य टीम ने भोगनीपुर के हैदरपुर, हीरापुर, पुरैनी व मैकापुर गांव में शत्रु संपत्ति की जांच की बेस कीमती भूमि जिस पर अवैध कब्जे पाए गए। भूमि का आंकलन किया गया। वही टीम को सिकंदरा कस्बे में शत्रु संपत्ति की जानकारी मिली। जल्द ही जांच की जाएगी
वही नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी ने बताया की लखनऊ से अधिकारियों के साथ अन्य लोग शत्रु संपत्ति की जांच को पहुंचे हैं इसमें भूमि का आंकलन उस पर कब्जे का सत्यापन किया गया है। इस दौरान टीम में तहसीलदार सुनील कुमार, कानून गो अखिलेश कुमार, लेखपाल पंकज, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

× How can I help you?