तेज बारिश होने से महिला का कच्चा मकान गिर गया

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—

झांसी। तेज बारिश के कारण कस्बा पूंछ की एक महिला का कच्चा मकान गिर गया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।महिला का परिवार कच्चे मकान में ही रहता है। बताया जाता है कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार गरीब विकलांग विधवा असहाय लोगों को आवास उपलब्ध करा रही है जिससे सभी परिवारों का पक्के मकानो में रहना हो सके और उनका जीवन यापन आसानी से हो सके। प्रत्येक साल सरकार करोड़ों रुपए आवासीय योजनाओं पर खर्च कर रही है। इन सब के बावजूद भी अनेक परिवारों को आवास की सुविधा नहीं मिल पा रही है और कच्चे मकान पर तिरपाल डालकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। कस्बा के नवीन स्वास्थ्य केंद्र के पास रहने वाली भगवती देवी पत्नी गोविंद सिंह खंगार ने बताया कि बिगत मंगलवार की रात करीब 12:00 बजे तेज बारिश हो रही थी आगे वाले कमरे में वह एवं पति लेटे हुए थे। अंदर वाले कमरे में उसका लड़का एवं बहू तथा नाती लेटे हुए थे। अचानक आगे वाला कमरा भरभरा का गिर पड़ा। दंपति पर कच्चे मकान का छप्पर उनके ऊपर आ गिरा, वह चिल्लाई तो उसके पति और बच्चों ने उसे बाहर निकाला उसकी जान बच गई। भगवती देवी ने बताया कि उसका कोई पक्का मकान नहीं है। अनेक बार उसने ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान सहित अनेक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया है। इन सबके बावजूद भी उसे पक्के आवास की सुविधा नहीं दी गई।महिला ने जिलाधिकारी झांसी से आवास दिलाने की मांग की है।

Leave a Comment

× How can I help you?