ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—

राजपुर। समाजवादी पार्टी के लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ साइकिल यात्रा को लेकर सपा जिलाध्यक्ष अरुण यादव उर्फ बब्लू राजा ने कस्बा राजपुर मे पार्टी नेताओ के साथ बैठक कर साईकिल यात्रा को सफल बनाने की अपील की। कस्बा राजपुर पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष अरुण यादव उर्फ बब्लू राजा ने बताया कि समाजवादी पार्टी के लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ साईकिल यात्रा बांदा से शुरू होकर पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल सैफई मे यात्रा का समापन होगा। राजपुर के गुबार गांव मे समाजसेवी रोहित यादव के नेतृत्व मे साईकिल यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। शनिवार को सुबह 10 बजे साईकिल यात्रा कस्बा राजपुर पहुंचेगी। राजपुर मे पार्टी नेताओ व कार्यकर्ताओ के द्घारा साईकिल यात्रा का हौसला अफजाई करने के लिए साईकिल चलाई जायेगी जिसको लेकर राजपुर मे पार्टी नेताओ व कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की गई है।इस मौके पर इंजी0 रामऔतार यादव उपाध्यक्ष, पूर्व बीएसए जगरुप सिंह संखवार, जगत सिंह पूर्व मुलायम बिग्रेड के जिला उपाध्यक्ष, पूर्व जिला उपाध्यक्ष तुलाराम कोरी, जिला सचिव अनवार खाँ मुन्ना, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव मनोज यादव, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष कासिफ खाँ, अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष जावेद खाँ, सेक्टर अध्यक्ष अनीस सिद्दीकी, आजम शेख व सलीम खाँ सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

× How can I help you?