एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—

कानपुर देहात। थाना सिकंदरा एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। शिकायत दर्ज कराने के लिए 1090 पर कॉल करने की सलाह दी गई।
प्राप्त खबरों के अनुसार सिकंदरा थाना के तेज तर्राक इंस्पेक्टर महेश कुमार अपनी निष्पक्ष कार्य शैली, अपराध नियंत्रण के लिए लोगों में मशहूर हैं। अपराध नियंत्रण की दिशा में महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस द्वारा महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान चलाया गया। वही महिला आरक्षी साक्षी चतुर्वेदी एवं शशि शुक्ला के नेतृत्व में बाजारो स्कूलों एवं प्रमुख मार्गो की चेकिंग की गई अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में एक दर्जन से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं को डायल 1090-112/108/1098/1930 नंबरों की जानकारी देते हुए जागरूक कर आत्मरक्षा के गुण सिखाएं गये। वहीं बेवजह घूमने वाले सोहदो एवं मंचलो को कड़ी चेतावनी दी जा रही है।

Leave a Comment

× How can I help you?