न्यूज़ एक्सपर्ट—
रज्जाक कुरैशी
सिकंदरा कानपुर देहात। मनचले शराबी युवक द्वारा एक नाबालिक 6 वर्षीय लड़की को हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर घटना का अंजाम देने वाला युवक भाग निकला। थाना मूसानगर की पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा। प्राप्त खबरों के अनुसार थाना प्रभारी मूसानगर ने हमारे संवाददाता को बताया कि थाना क्षेत्र के मजरा खिरियन पुरवा निवासी सुमित संखवार युवक द्वारा बीती शाम एक नाबालिक लड़की 6 वर्षी के साथ दुष्कर्म करने की नीयत से एकांत में ले गया। नाबालिक पुत्री की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने खदेड़ा। जिससे घटना का अंजाम देने वाला भाग निकला थाना प्रभारी मूसानगर अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना का अंजाम देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।