न्यूज़ एक्सपर्ट—
कानपुर देहात। सिकंदरा कस्बे में शाही जामा मस्जिद में नमाज पढ़ाने पेश इमाम के विवाद के चलते शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस ने मोर्चा संभाला। फफूंद से आए हजरत जी ने नमाज पढ़ाई, मांगी अमन चैन की दुआ। दरगाह फफूंद शरीफ से नियुक्त होंगे पेश इमाम। तानाशाह मुफ्ती पेश इमाम प्रशासन के शक्ति के चलते नजर नहीं आए। प्राप्त खबरों के अनुसार सिकंदरा कस्बे की शाही जामा मस्जिद के अध्यक्ष अजीम खान ने बताया मस्जिद में मुफ्ती मुकीम रजा को कमेटी ने पेश इमाम नियुक्त किया था पेश इमाम मुफ्ती द्वारा कस्बे में सौहार्द बिगाड़ने धार्मिक संदेश के अलावा राजनीतिक करने और कानून गवर्नमेंट के अलावा अपना दिल पसंद कानून तालीम करने के चलते कमेटी के आदेशों का पालन न करने मस्जिद पेशइमामत से हटा दिया था जिसके चलते पूर्व दिनों की जुम्मे की नमाज में झगड़ा फसाद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करा कर दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पंचायत की। समस्या का हाल ना निकलने पर कानून के पालन करने की हिदायत दी गई। वही मस्जिद के इर्द-गिर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और पुलिस की देखरेख में शांति ढंग से हजरत गजाली मियां फफूंद शरीफ ने नमाज पढ़ाई इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह के अलावा एक दर्जन से अधिक पुलिस फोर्स मौजूद रहा उल्लेखनीय है की भारी पुलिस बल की तैनाती के कारण मस्जिद में मुस्लिम बंधुओं की काफी गिरावट देखी गई।