न्यूज़ एक्सपर्ट—
कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय परिनियमावली में निहित प्राविधानों के अंतर्गत डॉक्टर पी के उपाध्याय कुलसचिव को उनके कार्यों के अतिरिक्त अर्थ नियंत्रक पद के समस्त उत्तरदायित्वो को अग्रिम आदेशों तक निर्वाहन किये जाने के आदेश प्रदान किए हैं। यह आदेश निदेशक प्रशासन एवं मॉनिटरिंग डॉक्टर नौशाद खान द्वारा जारी किया गया। ज्ञातव्य हो कि विश्वविद्यालय के पूर्व अर्थ नियंत्रक श्री आर एन सिंह 31 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत हुए हैं। डॉक्टर पीके उपाध्याय ने कहा कि मैं पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करता रहूंगा।