न्यूज़ एक्सपर्ट—
कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, मैनपुरी के वरिष्ठ पशु वैज्ञानिक डॉक्टर देवेंद्र स्वरूप को पर्यावरण एवं समाज विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस मैं ग्लोबल एनवायरनमेंट एंड सोशल संगठन के सर्वोच्च सम्मान लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। डॉ देवेंद्र स्वरूप को यह सम्मान डॉ राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, लोकल एनवायरनमेंट और सोशल संगठन नई दिल्ली, द अमेरिकन यूनिवर्सिटी यूनाइटेड स्टेट्स तथा वन विभाग उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में 29 व 30 दिसंबर को आयोजित पांचवें अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस मे मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि डॉ हरीश प्रताप सिंह, माननीय सदस्य उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, डॉ अशोक वर्मा माननीय सदस्य, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज उत्तर प्रदेश, डॉक्टर एसपी सिंह, डॉक्टर बेचन लाल शर्मा, विज्ञान संकाय अध्यक्ष, केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रयागराज, एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के द्वारा विज्ञान, समाज एवं पर्यावरण के लिए विशिष्ट योगदान हेतु लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सुशोभित किया गया। डॉक्टर स्वरूप को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौध दिया गया। विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित डॉक्टर स्वरूप को उनकी उत्कृष्ट सेवा कॉल के लिए दूसरी बार लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्राप्त हुआ, उक्त सम्मान को प्रदेश के अन्नदाता एवं पशु पलकों को समर्पित करते हुए उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय, निदेशक प्रसार, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र एवं सभी साथी वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया। डा.स्वरूप की उपलब्धि पर कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह ने उनके उज्जवल भविष्य शुभकामनाएं दी हैं।