25वें दीक्षांत समारोह में वितरित होंगी 599 उपाधियां

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—
कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में 28 दिसम्बर 2023 को होने वाले 25वे दीक्षांत समारोह का मंगलवार को पूर्वाभ्यास किया गया। विश्वविद्यालय के 25वे दीक्षा समारोह के पूर्व कार्यान्वयन के पूर्वाभ्यास में कुलाधिपति के रूप में अधिष्ठाता गृह विज्ञान डॉक्टर मुक्त गर्ग रही। अधिष्ठाता मत्स्य डॉक्टर जेपी यादव मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। जबकि कुलपति की भूमिका में कुलपति डॉ आनंद कुमार सिंह स्वयं उपस्थित रहे । समारोह के कार्यक्रम को लेकर विद्या परिषद के सदस्यों के साथ पूर्वाभ्यास को कई चरणों में दोहराया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर नौशाद खान एवं डॉक्टर श्वेता यादव ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में 599 छात्र छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी। इसके अलावा मेधावियों को 14 कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 14 विश्वविद्यालय रजत पदक व 13 विश्वविद्यालय कांस्य पदक तथा 21 प्रायोजित स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह ने कहा कि पदक विजेताओं में 43.55% छात्र तथा 56.45% छात्राएं हैं। इससे प्रतीत है कि उच्च कृषि शिक्षा के प्रति नारी शक्ति का रुझान तेजी से बढ़ रहा है।जो उनके सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ खलील खान ने बताया कि रिहर्सल में जल संरक्षण के महत्व पर विशेष बल दिया गया। पूर्वाभ्यास में डॉक्टर सी एल मौर्या,डॉ मुनीष कुमार , डॉ एसके विश्वास, डॉक्टर आरके यादव एवं डॉ पी के सिंह सहित सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

× How can I help you?