राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा दिए साफ गए सफाई के संदेश एवं वितरित किए सर्दियों के कपड़े

ias coaching , upsc coaching

न्यूज़ एक्सपर्ट—

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह के निर्देश के क्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा कैंट एरिया के संजय नगर स्थित गरीब बस्तियों में वस्त्र दान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं एवं पुरुषों के साथ-साथ बच्चों को सर्दियों के मौसम के अनुरूप वस्त्र वितरित किए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्वेता द्वारा कहा गया कि वस्त्र दान एक पुनीत कार्य है। उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि हमें अपने आसपास की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।जिससे अनावश्यक बीमारियों के प्रकोप को रोका जा सके। कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजीव द्वारा बताया गया कि गरीब बस्तियों में बेरोजगारी एवं अनौपचारिक अर्थव्यवस्था सबसे बड़ी समस्या है। इसलिए बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉक्टर खलील खान ने बताया कि वस्त्र दान कार्यक्रम पार्षद कैंट एरिया श्री लखन उमार के स्थानीय सहयोग से आयोजित हुआ तथा इस अवसर पर उन्होंने गरीब बस्तियों के उत्थान हेतु संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया। प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ सुभाषिनी खन्ना द्वारा महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए आय सृजन गतिविधियों को अपनाना होगा। तभी जीवन का स्तर ऊपर उठ सकेगा। इस अवसर पर गरीब बस्तियों के 300 से अधिक पुरुष व महिलाओं को वस्त्र वितरित किए गए तथा कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के लगभग 60 छात्र-छात्राओं द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

Leave a Comment

× How can I help you?