न्यूज़ एक्सपर्ट—
कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र दलीपनगर द्वारा विश्वविद्यालय में फसल अवशेष प्रबंधन योजना अंतर्गत एक्स्पोज़र विजिट के तहत 50 किसानों का दल कृषि विश्वविद्यालय कानपुर भ्रमण हेतु पहुंचा। केंद्र के नोडल अधिकारी डॉक्टर खलील खान ने बताया कि विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय स्थित कृषि संग्रहालय में विश्वविद्यालय द्वारा विकसित विभिन्न फसलों की प्रजातियां को देखा तथा कृषि यंत्रों को भी देखा गया इसके अतिरिक्त विभिन्न तकनीकों का ज्ञान अर्जन भी किया गया। वैज्ञानिकों द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि किसान मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा,रागी,कोदों, सावाँ,कुकनी आदि की खेती कर अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। तथा यह सभी जनमानस के स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभकारी है। अधिकारियों ने किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। केंद्र के प्रभारी डॉक्टर ए के सिंह ने किसानों को कृषि विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। डॉ अरुण कुमार सिंह, डॉ निमिषा अवस्थी उपस्थित रही। इस भ्रमण दल में ग्राम पांडेय निवादा, सहतावनपुरवा,औरंगाबाद, ज्योति,आदि अन्य गांवों के 50 किसानों ने भ्रमण दल में शामिल होकर लाभ अर्जित किया है।
